फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रारूप मतदाता सूचियों के अवलोकन के लिए 26 तक होंगी विशेष ग्राम सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रारूप मतदाता सूचियों में त्रुटियों की जांच के लिए विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रारूप मतदाता सूचियों में त्रुटियों की जांच के लिए विशेष ग्राम सभा की बैठकों में मतदाता सूचियों का अवलोकन किया जाएगा। इसके माध्यम से मतदाता सूचियों की त्रुटियों को समय पर संशोधित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में 20 से 26 सितंबर तक विशेष ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी धर्मपुर, खंड विकास अधिकारी सोलन, कंडाघाट, पट्टा, नालागढ़ व कुनिहार को उचित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें