आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम को समर्पित गंगा आरती। स्रोत-संस्था
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से पूर्णानंद घाट पर पहली बार वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम के लिए विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया। डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम विश्व कप में अब तक अजेय है और उसने अपने सभी लीग मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है। महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट की ट्राॅफी जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया है। 140 करोड़ भारतीयों की आशा और निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम पर है। इस अवसर पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी, सोनिया राज, अंजना उनियाल, पुष्पा शर्मा, पूनम रावत, वंदना नेगी आदि उपस्थित रहे।