ग्रेटर नोएडा। नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं संशोधन के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत छह जनवरी को मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसके तह दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 फरवरी तक है। इसी के तहत 31 जनवरी को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। जिसमें समस्त बूथ लेवल अधिकारी संबंधित मतदान केंद्र पर सुबह 10:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक उपस्थित रहकर फार्म-6, 7 व 8 प्राप्त करेंगे। ब्यूरो