फोटो
ग्रेटर नोएडा। शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज की ओर से सेक्टर-2 स्थित अग्निशमन केंद्र में अग्निशमन कर्मियों और उनके परिवारों के लिए विशेष दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दंत चिकित्सकों ने कर्मियों एवं उनके परिजनों के दांतों की जांच की। शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के डीन डॉ. हेमंत सहनी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सेवा कर्मियों और उनके परिवारों तक भी पहुंचना चाहिए। इस मौके पर डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. शैलेश, डॉ. फैसल नूर, नितिका, न्यायिर, पूजा, प्रज्ञा, द्राखशन, दीक्षा, चिराग और प्रियांशु चौहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो