ग्रेटर नोएडा। पेंशनरों को डिजिटल माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन 26 नवंबर को दनकौर ब्लॉक परिसर में विशेष शिविर लगाएगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता ने कहा कि पेंशनर बैंक शाखा या जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम से मोबाइल द्वारा कोषागार आए बिना भी इसे जमा कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल में आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करना होगा। यह शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने दस्तावेज के साथ पहुंचकर डिजिटल प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की है।