फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फाइनल में पहुंची स्पार्टन्स ग्रेनो

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के सेमीफाइनल मुकाबले में स्पार्टन्स ग्रेनो ने द ए टीम को 31 रन से हराया। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन्स ग्रेनो ने सात विकेट पर 187 रन बनाए। आशीष रावत ने 56, दीपक ने 50 और हृदय ने 47 रन की पारी खेली। द ए टीम से मनीष नागर ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में द ए टीम 156 रन पर सिमट गई। सुमित भाटी ने 59 रन की पारी खेली। स्पार्टन्स ग्रेनो से हृदय और तरुण ने दो-दो विकेट लिए। हृदय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें