ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क तीन स्थित स्किपर्स क्रिकेट मैदान पर चल रहे कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के लीग मैच में स्पार्टन ग्रेटर नोएडा ने द ए टीम को आठ विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी द ए टीम 121 रन पर ऑल आउट हो गई। स्पार्टन से एकेएस ने चार विकेट हासिल किए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्पार्टन ग्रेनो ने दो विकेट पर 123 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक गुप्ता ने 56 रन की पारी खेली।