नोएडा (संवाद)। समाजवादी पार्टी महानगर व्यापार सभा की मासिक बैठक सेक्टर-22 स्थित सैफ्रन बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद छोटे और मध्यम व्यापारियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों, युवाओं और मजदूरों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।