ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। हल्दौनी गांव की जर्जर सड़कों, टूटी नाली और स्वच्छ पानी की कमी जैसे स्थानीय समस्याओं को उठाया और जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग की। महिला सभा की जिलाध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि ज्ञापन में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसे व्यापक मुद्दे भी उठाए गए। जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इस मौके पर बीर सिंह यादव, चमन नागर, सुधीर भाटी, अजय, सवन्म, फरहीन सैफी, नसीम, नरगिस, चांद रानी मौजूद रहें। ब्यूरो