फोटो है
नोएडा (संवाद)। सीतापुर के विसवा चौराहे से स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद जगन बाबू की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में सपा नोएडा महानगर व्यापार सभा ने बुधवार सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने इस कदम को स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताया और कहा कि बिना किसी सूचना के प्रतिमा को रातोंरात हटाया जाना निंदनीय है। पार्टी ने मांग की है कि प्रतिमा को तुरंत यथा स्थान पर स्थापित किया जाए, अन्यथा पार्टी बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, विकास यादव, रामवीर यादव, महकार तंवर, अनुराग यादव, लोकेश यादव, सुमित अंबावत, कवित गुर्जर, शिवकुमार यादव, अजीत यादव, सतबीर यादव समेत मौजूद रहे।