नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर महिला सभा ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय सेक्टर-19 पर चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। महिला सभा की अध्यक्ष शालिनी खारी ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा पिछड़ी जातियों के वोट सूची से हटवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को वापस लेने की की भी मांग की। इस दौरना विकास यादव, बबलू चौहान, संजय त्यागी, राम सहेली, बबली शर्मा, विमला, बबली, पारुल, रेखा, सोनाली, कमलेश, कृपा शंकर यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो