फोटो:
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। समाजवादी लोहिया वाहिनी गौतमबुद्ध नगर ने अपनी 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की । बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की। मुख्य अतिथि राजकुमार भाटी और विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी रहे। अनुज नागर को जिला महासचिव और अभिषेक भाटी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष, 14 सचिव और 8 सदस्य भी शामिल हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों और लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।