ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी द्वारा मेरठ-सहारनपुर खंड से विधान परिषद स्नातक प्रत्याशी बनाए गए बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी सूरजपुर स्थित कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने चुनाव को अधिवक्ताओं एवं शिक्षित वर्ग के सम्मान की लडाई बताया। कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर मेरे अधिवक्ता परिवार को सम्मान देने का काम किया है। इस दौरान बार एसोसिएशन के सचिव अजीत नागर, ब्रहम सिंह नागर, प्रेमराज पथिक, बाबू हरिराज सिंह, राजेंद्र नागर, रामशरण नागर, देवीशरण शर्मा, वैभव मित्तल, श्याम सिंह भाटी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो