ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने बृहस्पतिवार को कार्यालय पर एक मासिक बैठक का आयोजन किया। इसमें 15 नवंबर को आगरा में आयोजित होने वाले दलित महासम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंदर प्रधान ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, सुधीर भाटी, विनोद लोहिया, विक्रम टाइगर, सुनील देवटा, लाल सिंह गौतम और कृष्णा चौहान मौजूद रहें। ब्यूरो