ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन गौतमबुद्ध नगर दौरे पर आएंगे। उसको लेकर सपा की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला कार्यालय पर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने की। उन्होंने बताया कि रामजी लाल सुमन बुधवार को सूरजपुर जिला कार्यालय पहुंचेंगे। वो यहां कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। आगामी 15 नवंबर को आगरा में दलित सम्मेलन होगा। इसमें अधिक संख्या में शामिल होने के दिशा-निर्देश देंगे। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। ब्यूरो