फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सपा ने जेवर के संगठन में किया विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। समाजवादी पार्टी ने जेवर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए संगठन का विस्तार किया है। पार्टी के जेवर विधानसभा अध्यक्ष राजेश रोही ने संगठन के नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। वर्ष 2027 में विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगी है। इसी कड़ी में पार्टी के जेवर विधानसभा अध्यक्ष राजेश रोही ने संगठन का विस्तार किया है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की ओर से साबोता निवासी ललित गोयल को क्षेत्र का कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इमलियाका निवासी अनुज नागर को क्षेत्र उपाध्यक्ष बनाया गया है। बनवारीवास निवासी ओम प्रकाश शर्मा को क्षेत्र उपाध्यक्ष बनाया है। जहांगीरपुर निवासी अब्दुल वाहिद और साबोता निवासी जितेंद्र कुमार को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें