नोएडा।समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की ओर से नोएडा विधानसभा में फर्जी वोट बनाने का आरोप लगाया है। महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने बताया कि नई वोटर लिस्ट आने के बाद सपा की ओर से अध्ययन कराया जा रहा है। अध्ययन के दौरान चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि बूथ नंबर 215, 210, 60 और 570 पर मकान नंबर शून्य पर 450 वोटरों के नाम अंकित हैं। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से यह बताया गया था कि सड़क पर रहने वाले दो चार लोगों के नाम इस तरह से हो सकते हैं। लेकिन करीब बूथ पर कुल 1100 वोटर्स में से 450 वोटर इस तरह के हो सकते हैं। यह संभव नहीं है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा की ओर से राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर को सौंपी जाएगी। ब्यूरो