फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोरखा की गलियों को मिलेगी पक्की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ग्राम सोरखा में 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकास कार्य करा रहा है। इसमें सड़क, नाली और श्मशान घाट का जीर्णोद्धार शामिल है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-116 के टी-प्वाइंट तक करीब 84 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नालियों का निर्माण किया जा रहा है। इसके पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और जलभराव की समस्या कम होगी। ग्रामीणों की मांग पर श्मशान घाट का जीर्णोद्धार लगभग 1.10 करोड़ रुपये में हो रहा है। सोरखा स्थित मोहन राम मंदिर गली और अन्य गलियों में करीब 1.13 करोड़ रुपये से सीसी सड़क और नाली बन रही है। यह कार्य स्थानीय लोगों के लिए आवागमन और जल निकासी को बेहतर बनाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें