रुद्रपुर। नगर निगम में पर्यावरण मित्र यूनियन के चुनाव में सोनू मुल्तानी को अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके अलावा अंकित आदिवासी महामंत्री चुने गए। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम कार्यालय में दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनू मुल्तानी ने कहा कि वे पर्यावरण मित्रों की सेवा और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।