सोनीपत की महिला टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
दनकौर संवाद। श्री द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में चल रही दो दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को सोनीपत की टीम ने गाजियाबाद ए टीम को 20 पॉइंट से हराकर जीत लिया है। सांसद महेश शर्मा ने मेले में शिरकत की। देर रात पारसी थियेटर में वीर हकीकत राय का मंचन हुआ। आयोजक जयप्रकाश व बलराज ने बताया कि बृहस्पतिवार को 20 टीमों के बीच हुए लीग मैच के बाद गाजियाबाद ए व बी, सोनीपत व अट्टा गुजरान की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। शुक्रवार दोपहर फाइनल के लिए गाजियाबाद ए व बी के बीच और सोनीपत व अट्टा गुजरान के बीच मुकाबला शुरू हुआ। गाजियाबाद ए व सोनीपत की टीम विजेता होकर फाइनल में पहुंची। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।