दामाद पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
रबूपुरा संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महिला ने अपने दामाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का दावा है कि आरोपी युवक सेना में कार्यरत है। महिला ने बताया कि 2013 में उनके पति का देहांत हुआ था। 2018 में बेटी की शादी खुर्जा के एक व्यक्ति से की थी। शादी के लिए उन्होंने अपनी जमीन बेचकर 25 लाख रुपये खर्च किए थे। महिला के अनुसार, 2019 में वह अपने दामाद के साथ कार से दिल्ली जा रही थी। रास्ते में एक होटल में खाना खाने के लिए रुके थे। आरोप है कि इस दौरान दामाद ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।