फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी कुक तो कभी चोर बनकर घुसता था घर में

विज्ञापन
थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
नोएडा। डुप्लीकेट चाबी बनाकर घरों में चोरी करने के आरोप में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने न्यू अशोक नगर (दिल्ली) निवासी अनूप कुमार बनर्जी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुक का काम करने के दौरान घरों की चाबी का फोटो खींच लेता था। अनूप के पास तीन लाख से अधिक की जूलरी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने बुधवार को अशोक नगर से अनूप को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोसाइटी, फ्लैट और घरों में जाकर खाना बनाने का काम करता है। खाना बनाने के दौरान वह मोबाइल से घरों की चाबी की फोटो खींच लेता था। इसके बाद फोटो के आधार पर दूसरी चाभी बनवा लेता। जब उस घर कोई नहीं होता था तो आरोपी ताला खोलकर घर से जूलरी और नकदी लेकर भाग जाता था। कुक होने की वजह से पड़ोसियों को उस पर शक नहीं होता था। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से चोरी शिकायत कर अपने कुक पर शक जताया था। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि आरोपी पहले भी कई वारदात कर चुका है।
विज्ञापन

केवल नकद और गहने ले जाता था
आरोपी घर से केवल नकद और गहने ही चुराता था। कई बार इस सफाई से वारदात करता था कि एक-दो दिन बाद मालिक को इसकी जानकारी होती थी।
गिरफ्तार आरोपी ने कई घरों में चोरी की है। पुलिस इसके अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है। - रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें