ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर वैली स्कूल के मैदान पर खेले गए टी-20 क्रिकेट मुकाबले में समरविले स्कूल ने हेरिटेज एक्सपोर्न्टियल लर्निंग स्कूल नोएडा को शिकस्त दी। टॉस जीतकर हेरिटेज स्कूल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी समरविले स्कूल की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 309 रन बनाए। टीम की ओर से ध्रुव ठाकुर ने 54 गेंदों पर 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेरिटेज स्कूल की टीम 13.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 51 रन ही बना सकी। ध्रुव ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।