पंखे से लटक कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या
नोएडा। सेक्टर-126 स्थित रायपुर गांव में किराये पर रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रत्यूष नेगी (32) ने सोमवार को पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूल रूप से इंदौर निवासी शादीशुदा प्रत्यूष यहां अकेले रहता था। परिजनों को सूचना दे दी है। मकान मालिक और अन्य लोगों से पता चला है कि नेगी सामान्य तरीके से रह रहे थे। जांच के लिए मृतक का मोबाइल ले लिया गया है। ब्यूरो