ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई 4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में जलभराव। संवाद
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में पिछले करीब एक महीने से पानी लगातार बह रहा है। इससे सोसाइटी के पार्क और आसपास की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जगह-जगह कीचड़ जमा होने से निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी पंकज कुमार ने बताया कि लंबे समय से पानी बहने के कारण पार्क की हालत खराब हो रही है। सड़क पर कीचड़ होने से पैदल और बाइक चालकों को दिक्कत हो रही है। वहीं, गंदा पानी जमा रहने से बीमारियों का खतरा बना रहता है। निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।