ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर जीटा-1 स्थित ऐसोटेक स्प्रिंगफील्ड सोसाइटी निवासी चिराग शर्मा का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोसाइटी के लोगों ने चिराग और उनके परिवार को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। चिराग, किरण और मनोज शर्मा के पुत्र हैं। प्रशिक्षण के लिए केरल के एझिमाला (कन्नूर) रवाना होने से पहले सोसाइटी के लोगों ने उनका अभिनंदन किया और देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हरवीर आर्य, कुंवर दिलीप सिंह, प्रदीप शर्मा, नरेश गुप्ता, के.के. सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।