ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कोको काउंटी सोसाइटी पर प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने 10,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। कूड़े का उचित प्रबंधन न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। जुर्माने की रकम तीन कार्य दिवस में प्राधिकरण के खाते में जमा कराने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रेनो वेस्ट में कूड़े को डस्टबिन में ही डालने के लिए जागरुकता अभियान भी चला रही है। टीम ने ईकोटेक -3 में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। टीम ने कंपनियों से संपर्क कर गेट के पास नीले व हरे रंग की डस्टबिन रखने और कूड़ा- कचरा इधर-उधर न फेंकने के लिए कहा। सीएंडडी वेस्ट फेंकने वाली कंपनी पर जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई। ओएसडी गुंजा सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांवों में रोस्टर वाइज सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो