संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। कई सोसाइटियों के बेसमेंट में पानी भर गया है। इससे खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों में पानी घुस गया। निवासियों को वाहन खराब होने का डर सता रहा है। जलभराव के कारण लोगों को अपने वाहन निकालने में परेशानी हो रही। सेक्टर-74 की केपटाउन, सेक्टर-76 की अंतरिक्ष गोल्फ एवेन्यू-1, सेक्टर-108 की डिवाइन मीडोज, सेक्टर-137 की सुपरटेक ईकोसिटी, सेक्टर- 76 की प्रिंसले स्टेट में दिक्कत ज्यादा है। निवासियों का आरोप है कि हर साल मानसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और बेसमेंट में लगे डी-वॉटरिंग पंपों की जांच के दावे किए जाते हैं लेकिन पहली ही बारिश में बेसमेंट तालाब में तब्दील हो गए। कई स्थानों पर पानी एक से दो फीट तक भर गया।
दोनों बेसमेंट में पानी भर गया है। चार घंटे तक नहीं निकल पाया है। -विष्णु सैनी, सेक्टर-137, सुपरटेक ईकोसिटी
बेसमेंट से पानी निकास के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। तीन घंटे में भी पानी नहीं निकला। -नवीन दूबे, केपटाउन
बेसमेंट में पाइप लगे हैं जिनसे पानी भरना शुरू हुआ। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती। -भरत भूषण, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1
पहले पानी निकालने में तीन से चार घंटे तक लगते थे लेकिन अब करीब 1 घंटा लगा। -विकास, प्रिंसले स्टेट
विष्णु सैनी ।
विष्णु सैनी ।
विष्णु सैनी ।