फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटरफेथ ईस्टर मिलन , एकता और सद्भाव का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। फादर एग्नेल स्कूल के 17 वें स्थापना दिवस पर भारतीय सर्व धर्म संसद द्वारा आयोजित इंटरफेथ ईस्टर मिलन कार्यक्रम ने शांति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस भव्य आयोजन में विभिन्न धर्मों के प्रमुख संत, धार्मिक गुरु और सामाजिक प्रतिनिधि एक मंच पर एकत्र हुए। मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के आर्चबिशप मोस्ट रेव. डॉ. रैफी मंझाली शामिल रहे। उनके साथ स्वामी सुशीलजी महाराज, डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी मुख्य इमाम, भारत, दिल्ली के आर्चबिशप मोस्ट रेव. अनिल जोसेफ थॉमस कुटो, आचार्य विवेक मुनि, ब्रह्मऋषि डॉ. मोहनजी और अन्य प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक हस्तियाँ भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट करने से हुई, जिसके बाद एक सुंदर प्रार्थना नृत्य ने वातावरण को आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण बना दिया। स्वामी सुशीलजी महाराज ने हम सब एक हैं का संदेश देते हुए यह बताया कि धार्मिक एकता समाज की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें