पुस्तकों को महसूस करने का आनंद नहीं दे सकता सोशल मीडिया
नोएडा। मारवाह स्टूडियो परिसर में बृहस्पतिवार को 11वें ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया। समारोह की अध्यक्षता एएफटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ संदीप मारवाह ने की। सोशल मीडिया के युग में पुस्तकें पढ़ना क्यों आवश्यक है, विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों ने बताया कि पुस्तकों को छूने, महसूस करने और उनकी महक को आत्मसात करने का आनंद सोशल मीडिया नहीं दे सकता। कार्यक्रम की शुरुआत एक अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल के साथ हुई, जिसने वैश्विक संस्कृति और विविधता का अनुभव पेश किया। आयोजन ने साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में नए संवाद और प्रेरणा का मंच तैयार किया। उद्घाटन समारोह में रवांडा, कोमोरोस, लेसोथो, आस्ट्रेलिया, क्यूबा, फिलिस्तीन और पनामा के राजनयिकों ने भी शिरकत की। लेखक तन्मय दुबे, हिंदी लेखक नरेंद्र नागदेव, कवि एवं आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार,पुरस्कार विजेता लेखिका आभा अयंगर सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। ब्यूरो