ग्रेटर नोएडा (संवाद)। यमुना क्षेत्र के सेक्टर-18 में राजपूत करणी सेना की ओर से सामाजिक सहयोग एवं एकता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि चौधरी फार्म हाउस में 13 सितंबर को होने वाले सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, युवाओं से जुड़े मुद्दों के साथ महिला सुरक्षा, किसानों की समस्याओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।