नोएडा। चोरी की बाइक से मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से छीने गए 12 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस गैंग के बाकी साथियों की तलाश में जुटी है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान विनेश और सलमान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बरामद सभी 12 मोबाइल नोएडा, दिल्ली और आसपास के इलाकों से छीने थे। ब्यूरो