फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओमिक्रोन-3 में झाड़ियों से निकल रहे सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमिक्रोन-3, ओमिक्रोन-1ए और सेक्टर जू-1 के आसपास के इलाकों में लगातार सांप निकलने की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। सेक्टरों में बने पार्कों और खाली जगहों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं जिसकी वजह से झाड़ियों से सांप निकलकर घरों और सड़कों तक पहुंच जाते है, जिससे लोगों को अपनी और बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। सेक्टर ओमिक्रोन-3 निवासी प्रतिपाल सिंह राठी ने बताया कि पार्कों में उगी झाड़ियों के कारण बच्चे सुरक्षित तरीके से खेल नहीं पा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्राधिकरण से मांग की है कि सेक्टर के पार्कों और खाली भूखंडों में उगी झाड़ियों की जल्द सफाई कराई जाए और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें