फोटो
पिछले एक साल से निशाना साध रही स्मायरा (13) का सपना है कि वह ओलंपिक में देश के लिए शूटिंग में पदक जीते। स्मायरा जल्द ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक के दांव लगाएगी। स्मायरा ने इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग की एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वर्ष 2026 में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जॉन-1 प्रतियोगिता में इसी वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। यूपी प्री-स्टेट शूटिंग में एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। सेक्टर- 120 में रहने वाली स्मायरा प्रतिदिन 2 घंटे सेक्टर-73 स्थित राइज स्पोर्ट्स स्कूल में कोच संगीता सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास करती है। वह शूटर कोठारी इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा है। पिता जय प्रकाश ने बताया कि वह खेल से संबंधित सभी उपकरणों की व्यवस्था करते हैं।