फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली क्यूआर कोड लगा शराब बिक्री का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली रैपर और क्यूआर कोड लगाकर बेच रहे थे शराब, 1 गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला में बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर प्रचलित ब्रांड के रैपर और नकली क्यूआर कोड लगाकर नकली शराब बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो फरार हो गए। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध शराब, खाली बोतल और रैपर बरामद किया है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर निरीक्षक प्रमोद सोनकर और राहुल सिंह ने टीम के साथ छापा मारा। मौके से 12 पेटी मिस इंडिया शराब, 4500 क्यूआर कोड, 860 वेब के ढक्कन, 655 रॉयल स्टैग के ढक्कन, 90 खाली बोतलें समेत अन्य ब्रांड की खाली बोतल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान शालू के रूप में हुई है। जबकि कानपुर देहात, अमराहत निवासी विजय और राजेश फरार हो गए। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें