अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी शराब के 25 पव्वे भी बरामद हुए हैं। एसआई शिवांश तिवारी ने बताया कि 7 जुलाई को साबौता अंडर पास के पास मुस्तफाबाद निवासी जगवीर कुमार को पकड़ लिया। (ब्यूरो)