नोएडा। कोतवाली फेज-वन पुलिस ने तीन किलो गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-8 निवासी नासिर खान उर्फ कालू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत दो केस पहले ही दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी अमित मान ने बताया कि आरोपी तस्कर गांजे की पुड़िया बनाकर उसे कॉलेजों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों को बेचता था।