ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-प्रथम कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में शुक्रवार को युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध देसी शराब के 105 पव्वे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि शनिवार को बीट पुलिसिंग के दौरान घरबरा में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान विकास, पुत्र सत्यप्रकाश के रूप में हुई। वह मूल रूप से एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र स्थित जारथल गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह गौतमबुद्धनगर के कासना थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में रह रहा था। ब्यूरो