फोटो
ग्रेटर नोएडा। उम्मीदों का दीप की ओर से आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव में 100 से अधिक जरूरतमंद बच्चों और बड़ों को भोजन की थालियां वितरित की गईं। बच्चों को गुब्बारे और बर्थडे कैप देकर उनकी खुशियों में रंग भरे। यह पहल एक बच्ची प्रवी गुप्ता का जन्मदिन जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के साथ मनाने का अनूठी पहल रही। संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष पल्लवी गुप्ता ने कहा कि बारिश कितनी भी तेज हो, सेवा का जज्बा उससे कहीं ज्यादा मजबूत होना चाहिए। जन्मदिन की सबसे खूबसूरत खुशी तब मिलती है, जब हमारी वजह से किसी और के चेहरे पर मुस्कान आए। इस मौके पर प्रवी गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, महावीर गुप्ता, मंजू गुप्ता, शानवी, शंकर केशरी, दीपक नागर और मनु बाला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो