नोएडा (संवाद)। आईआईएम लखनऊ नोएडा के मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में एसएम वॉरियर्स ने आईपीएमएक्स को सात रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएम वॉरियर्स ने 90 रन बनाए। नसीब ने 63 और नितिन ने 17 रन की पारी खेली। जवाब में आईपीएमएक्स की टीम 83 रन पर सिमट गई। एसएम वॉरियर्स के नसीब को अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।