फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेस समेत शहर के अन्य मार्गो पर नो एंट्री का प्लान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यस्त समय में अहम मार्गों पर धीमी गति के वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री
विज्ञापन

- सुबह 7 से 11 बजे और शाम 5 से रात 10 बजे तक आवागमन पर प्रतिबंध
- जाम की समस्या को दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया नो एंट्री प्लान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जाम की समस्या को दूर करने के लिए करीब एक माह तक ट्रायल के बाद ट्रैफिक विभाग ने डायवर्जन प्लान शनिवार को जारी कर दिया। जिसके तहत अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से परी चौक तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर ऑटो, टैंपो, ट्रैक्टर, बैलगाड़ी, रिक्शा व ई-रिक्शा आदि धीमी गति के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर दिल्ली के तर्ज पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को 5 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री की व्यवस्था लागू रहेगी। नो एंट्री के समय में अतिआवश्यक श्रेणी की वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा शहर के झुंडपुरा से सेक्टर-14ए फ्लाईओवर, हरौला चौक से सेक्टर-56 चौराहा, अट्टा पीर से सेक्टर-54 चौराहा, डीएनडी से खोड़ा लेबर चौक व एनआईबी चौकी, मामूरा चौक, सेक्टर-57 से सेक्टर-80 अंडरपास तक भारीवाहनों का आनाजाना भी प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह से शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर भी नो एंट्री की व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर-52 मेट्रो के पास जारी रहेगा डायवर्जन

नोएडा। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज का पिलर हटाए जाने का काम रविवार को होगा। इसके लिए सेक्टर-71 से होशियारपुर की तरफ जाने वाले मार्ग व सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास का स्लिप रोड सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आवागमन के लिए बंद रहेगा। वाहन चालक डीएससी मार्ग से लिंक रोड का प्रयोग कर सेक्टर-71 से होशियारपुर, सिटी सेंटर, सेक्टर-37 की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-71 से सेक्टर 60 की ओर जाकर एलिवेटेड मार्ग के नीचे बने मार्ग तथा एलिवेटेड मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे। किसी प्रकार की असुविधा होने पर ट्रैफिक विभाग से संपर्क साध कर मदद ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें