फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रीन बेल्ट व पार्कों में सफाई की रफ्तार धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-2 की ग्रीन बेल्ट और पार्कों में सफाई एवं घास कटाई का काम धीमी गति से होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर घास काटने के बाद उसे नहीं उठाया गया है। वॉकिंग ट्रैक के किनारे भी लंबी घास उग आई है। आरडब्ल्यूए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि पिछले सप्ताह से लगातार सफाई और घास कटाई में तेजी लाने का अनुरोध किया जा रहा है। कई जगह काम अधूरा छोड़कर दूसरी जगह शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें