फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्काईवॉक बनकर तैयार, अब उद्घाटन का इंतजार

विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 51 52 मैट्रो स्काईवॉक
विज्ञापन
11 डेडलाइन के बाद स्काईवॉक तैयार, अब उद्घाटन का इंतजार
विज्ञापन

नोट- फोटो है।

-रक्षाबंधन के मौके पर ट्रायल के लिए खोलने की तैयारी, फिर उद्घाटन होगा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के बीच स्काईवॉक 11 डेडलाइन के बाद आखिरकार बनकर तैयार हो गया है। अब इसके उद्घाटन की तारीख तय होनी है। नोएडा प्राधिकरण इसको लेकर जल्द निर्णय लेगा। किसी जनप्रतिनिधि से उद्घाटन की तारीख तय न होने पर रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त से स्काईवॉक ट्रायल के तौर पर खोलने की तैयारी है। अहम है कि जून-2023 से स्काईवॉक का निर्माण शुरू हुआ था। करीब 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से अब यह स्काईवॉक बनकर तैयार हुआ है। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने स्काईवॉक का निर्माण पूरा होने की पुष्टि की। जीएम ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर ट्रायल के तौर पर स्काईवॉक खोलकर मेट्रो यात्रियों को सुगम कनेक्टिविटी का तोहफा देने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें