ग्रेटर नोएडा (संवाद)। स्किपर्स क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही टी-20 क्रिकेट लीग में जेवीवी स्काईहॉक्स ने पीआरसी ग्लैडिएटर्स को 2 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर जेवीवी स्काईहॉक्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पीआरसी ग्लैडिएटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेवीवी स्काईहॉक्स ने 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 183 रन बनाए। स्काईहॉक्स के केजी ने 40 गेंदों में 62 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।