ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित द मंथन स्कूल ने मंथन स्किल सेंटर का शुभारंभ किया गया। जहां छात्रों को पढ़ाई के साथ स्किल में भी निपुण बनाया जाएगा। राजदूत डॉ. दीपक वोहरा ने कहा कि एक नई पहल छात्रों को उनके सपनों को साकार करने में मदद करेंगी। इसके साथ ही नए कौशल सीखने का अवसर प्रदान करती है। निदेशक दिव्या जैन ने कहा कि नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण किया जा सकता है। इस मौके पर पूजा खुराना,प्रधानाचार्या पूनम कुमार मेंदिरत्ता आदि उपस्थित रहीं। ब्यूरो