फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज से कर्नाटक में दम दिखाएंगे जिले के स्केटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। कर्नाटक के बेलगाम में 16 से 18 नवंबर तक आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के स्केटर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के स्कूलों से चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं के अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में मुकाबले होंगे। खिलाड़ी क्वाड और इनलाइन श्रेणियों में अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। प्रतियोगिता में मध्यम दूरी की रेस के तहत 300 और 500 मीटर, जबकि लंबी दूरी की रेस में 1000 और 1500 मीटर की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसके अलावा रोड रेस में वन लैप और स्ट्रेट रोड रेस के तहत 600 और 1000 मीटर तथा लंबी रोड रेस में 2000 और 3000 मीटर के मुकाबले होंगे। देवस्वोम अकादमी के कोच देव कौशिक ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों में 12 स्केटर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें उत्कर्ष, त्रिशा, ऋषिक, क्षितिज, भव्या सिंह, जतिन, अभय, प्रद्युत, अबीर, भव्या, अंशुमान और अथर्व गुप्ता प्रतियोगिता में अलग-अलग श्रेणी में प्रतिभाग करेंगे। इन सभी खिलाड़ियों का चयन सितंबर में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें