फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्केटर्स बिशाल देव ने स्वर्ण, मनीषिका ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्केटर्स ने गुरुग्राम में हुई सीबीएसई राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनलाइन श्रेणी अंडर-17 की 300 मीटर दौड़ में बिशाल देव गोस्वामी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि क्वाड श्रेणी अंडर-9 की 1000 मीटर रेस में मनीषिका ओझा ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रधानाचार्या मंजू वर्मा ने इसे छात्रों की मेहनत व प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। स्केटिंग कोच अशोक दास के अनुसार, खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, रेस रणनीति और मानसिक तैयारी पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें