यमुना सिटी। जेवर विधानसभा क्षेत्र के छह गांवों को अब यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 स्थित बिजलीघर से बिजली मिलेगी। नगला कंचन, नगला चांदन, दयानतपुर, रामपुर बांगर, बेगमाबाद और सिवारा गांवों को नई व्यवस्था से जोड़ दिया गया है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को 22 घंटे तक बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। बार-बार ट्रिपिंग और कटौती की समस्या से भी राहत मिलेगी। अभी तक इन गांवों को अलीगढ़ के उसरह बिजलीघर से बिजली मिलती थी। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शनिवार को लाइन जोड़कर नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। ब्यूरो