फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे छह खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गंगटोक में 16 से 21 तक होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में 16 से 21 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में नोएडा के छह खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें नोएडा के खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों में चुनौती पेश करते हुए पदक जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगे। चैंपियनशिप में पांच वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इनमें बालक एकल, बालिका एकल, बालक युगल, बालिका युगल और मिश्रित युगल शामिल हैं। जिले के छह खिलाड़ी इस प्रतियगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे । खिलाड़ियों में जिले से रिद्धि भारद्वाज, श्रुति चौहान, कपिल सलोनिया, अर्नव यादव, रिद्धिमा सिंह और संरेख चौरसिया शामिल है। चयनित खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों में दावेदारी पेश करेंगे। खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें