फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडलीय ट्रायल के लिए छह खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के खेल कार्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी बालिका ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली शैली, कनिका, मुस्कान, तनु, अंजू और साक्षी का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि गाजीपुर के गोराबाजार स्थित जिला खेल कार्यालय नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 से 8 दिसंबर तक जूनियर महिला वर्ग में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी एक दिसंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में शामिल लेंगी। कबड्डी कोच जितेंद्र नागर, कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक, कुश्ती कोच अंजू मलिक की देखरेख में ट्रायल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें